कोयला तस्करी कांड में बड़ा एक्शन: ADPC पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह : कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार मनोरंजन मंडल, एडीपीसी की स्पेशल ब्रांच में थे तैनातआसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) की स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को कथित कोयला तस्करी और धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियां लंबे समय से उनके खिलाफ अवैध कोयला एवं बालू सिंडिकेट से संबंधों की जांच कर रही थीं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन और सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क के सुराग मिलने का दावा किया गया है।














सूत्रों के अनुसार, मनोरंजन मंडल पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और बाद में उन्हें स्पेशल ब्रांच में तैनात किया गया था। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं। गौरतलब कि वह कई महीनों से बार-बार बुलाने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहे थे। वहीं थाने में टीएमसी नेता का जन्मदिन मनाने पर विवादों में घिरे थे। इसके बाद उन्हें सस्पेंड भी किया गया था


