Asansol उत्तर विधायक की हेल्पलाइन बनी जीवनरक्षक, वृद्ध महिला की समय पर मदद से बची जान
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन एक वृद्ध महिला निवेदिता बनर्जी के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात आसनसोल की एक वृद्ध महिला को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उस समय उनकी सहायता के लिए कोई मौजूद नहीं था और स्थिति गंभीर होती जा रही थी।बताया जाता है कि संकट की घड़ी में महिला या उसके परिजनों ने विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की हेल्पलाइन पर संपर्क किया। सूचना मिलते ही विधायक के प्रतिनिधि तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने के कारण महिला की जान बच गई।














स्थानीय लोगों ने विधायक की हेल्पलाइन सेवा की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में इस तरह की पहल लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है।विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की ओर से कहा गया है कि आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


