KULTI-BARAKAR

TMC नेता भोला‌ सिंह अवैध पत्थर खनन मामले में गिरफ्तार, ‌हेलमेट पहनाकर ले गई पुलिस

बंगाल मिरर, आसनसोल : अवैध पत्थर खनन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उपाध्यक्ष भोला सिंह उर्फ विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगाछिया इलाके से उन्हें हिरासत में लिया गया। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया।अदालत में पेशी के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जनाक्रोश और विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भोला सिंह को हेलमेट पहनाकर कोर्ट लाया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर अंडे या अन्य वस्तुएं फेंके जाने की आशंका थी, जिसके चलते यह अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किया गया। सलानपुर थाना पुलिस पहले उन्हें कुल्टी थाना लेकर गई और उसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया।पुलिस के अनुसार, भोला सिंह पर सलानपुर क्षेत्र में अवैध पत्थर खदानों के संचालन और खनन सिंडिकेट से जुड़े होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं। सूत्रों का दावा है कि जांच के दौरान इस सिंडिकेट से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इसी मामले में पिछले सप्ताह चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच तेज कर दी गई है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *