बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : क्या इस्पात उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों का अब श्रमिक संगठनों पर से भरोसा उठने लगा है। भिलाई और बोकारो के बाद अब अगला प्लांट कौन है, जहां पर युवा कर्मी मान्यताप्राप्त संगठनों से इतर अपना संगठन करेंगे। सोशल मीडिया में एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आईएसपी में भी भिलाई और बोकारो की तर्ज पर अनाधिशासी कर्मचारी संघ बनने जा रहा है। इस पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इंटक आईएसपी बर्नपुर के कई धुरंधर इसके संपर्क में है और बहुत जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा । वहीं सोशल मीडिया पर इसे कर्मियों का समर्थन भी मिलता दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में को-ऑपरेटिव चुनाव के दौरान इंटक में फूट देखने को मिली। यूनियन के निर्देशों को
Read More