ASANSOL

अग्निमित्रा पाल के कड़े निर्देश के बाद कार्रवाई, आसनसोल में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंद्योपाध्यायः* आसनसोल जीटी रोड के बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान गुरुवार दोपहर राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फुटपाथ और सड़क पर फैले अवैध कब्जों को देखकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार शाम आसनसोल नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में माइकिंग कर दुकानदारों और कब्जाधारियों से स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण और कब्जे हटाने की अपील की गई। साथ ही घोषणा की गई कि शुक्रवार सुबह से अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

घोषणा के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे से आसनसोल के जीटी रोड स्थित राहालेन मोड़ बाजार क्षेत्र से गिरजामोड़ तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की सहायता से फुटपाथ और सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात जाम कम करने, पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जा सकते हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *