ASANSOL

सीधे दीदी-भाई” आसनसोल में “सेवा केंद्र” का उद्घाटन किया मंत्री अग्निमित्रा पाल

” नेबंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महिशीला कॉलोनी स्थित बड़तला बाजार में एक “सेवा केंद्र” स्थापित किया गया है। शुक्रवार सुबह आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने इस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सेवा केंद्र में बैठकर स्थानीय लोगों की समस्याएं और सुविधाओं से जुड़ी बातें सुनीं।

मंत्री को अपने बीच पाकर और सीधे अपनी समस्याएं बताने का अवसर मिलने से क्षेत्र के लोग काफी खुश नजर आए।इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से ही इस सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि विधायक को बरो कार्यालय में बैठकर आम लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए।

वहां लोगों की शिकायतें और आवश्यकताएं सुनी जाएंगी तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “हम किसी से हस्ताक्षर करके पैसे नहीं लेते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *