बंगाल मिरर, कोलकाता : राज्य पुलिस के तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले का निर्देश शनिवार को जारी किया गया। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार ठाकुर को सिविल डिफेंस का डीआईजी नियुक्त कर दिया गया। वहीं बर्दवान के डीआईजी आलोक राजौरिया को बैरकपुर कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं सिविल डिफेंस के डीआईजी श्याम सिंह को बर्दवान का डीआईजी बनाया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों बर्दवान में सीपीएम के कानून तोड़ो आन्दोलन के दौरान भारी हिंसा हुई थी। पूरे शहर में उपद्रव हुआ था। टीएमसी कार्यालय से लेकर सरकारी
Read More