बंगाल मिरर, कोलकाता : West Bengal IPS Transfer : दो सीपी समेत 5 का तबादला। राज्य के दो पुलिस कमिश्नर समेत पांच आईपीएस अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्यालय से यह निर्देश जारी किया गया है। सिलीगुड़ी और बिधाननगर के पुलिस आयुक्त बदले गये हैं। वहीं बनगांव के एसपी का भी तबादला किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार बिधाननगर के सीपी सुप्रतिम सरकार को एडीजी ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी बनाया गया है। सिलीगुड़ी के सीपी रहे गौरव शर्मा को बिधाननगर का सीपी बनाया गया है। कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट सीपी अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को सिलीगुड़ी का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। कोलकाता की डीसी जोयिता बोस को बनगांव का एसपी बनाया गया। वहीं बनगांव के एसपी रहे तरुण हलदर को कोलकाता पुलिस का डीसी नार्थ बनाया गया है।
Read More