बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी कलकता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य बन गये हैं। दोनों ने अपने-अपने आधिकारिक एफबी पेज पर पर गुरुवार की रात पोस्ट किया कि वह कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वह अब कलकत्ता हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करेंगे। उनके इस पोस्ट ने एक बार फिर से राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज कर दी है । वहीं जितेन्द्र तिवारी लगातार गूढ़ अर्थों वाले पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने पोस्ट में सिर्फ जितेन्द्र कुमार तिवारी लिख रहे किसी पद का उल्लेख नहीं है। इसके बाद उन्होंने तुरंत लिखाअभी न होगा मेरा अन्त,अभी अभी तो
Read More