ASANSOL

क्या जितेन्द्र-चैताली हाईकोर्ट में करेंगे प्रैक्टिस ? पढ़ें क्या लिखा है सोशल मीडिया पर

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी कलकता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य बन गये हैं। दोनों ने अपने-अपने आधिकारिक एफबी पेज पर पर गुरुवार की रात पोस्ट किया कि वह कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वह अब कलकत्ता हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करेंगे। उनके इस पोस्ट ने एक बार फिर से राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज कर दी है । वहीं जितेन्द्र तिवारी लगातार गूढ़ अर्थों वाले पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने पोस्ट में सिर्फ जितेन्द्र कुमार तिवारी लिख रहे किसी पद का उल्लेख नहीं है।


इसके बाद उन्होंने तुरंत लिखाअभी न होगा मेरा अन्त,अभी अभी तो आया है,मेरे वन में मृदुल वसन्त,अभी न होगा मेरा अन्त~निराला

इसके पहले लिखा था 
आवाज से अंजाम तय करना है।
समुद्र की चिंता करोगेतो ही आपकी “बूंद” सलामत रहेगी।
इतिहास वह बहरूपिया है,जिसके पास करतब कम हैवह वक्त, स्थान और चोले बदलकर करतब दोहराता रहता है।

उनके इन गतिविधियों के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चायें भी हो रही हैं। गौरतलब है कि वह आसनसोल का मेयर बनने से पहले आसनसोल कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस करते थे। यहां तक कि जब वह चेयरमैन थे, तब भी कोर्ट में उनकी गतिविधियां जारी थी। उनकी पत्नी चैताली तिवारी भी कोर्ट में प्रैक्टिस करती थी। क्या अब दोनों फिर से पुराने पेशे में लौट रहे हैं। यह तो वक्त बतायेगा। 

देखें यह पुराना वीडियो जिसमें क्या कह रहे हैं जितेन्द्र तिवारी

Leave a Reply