ASANSOL

मां, माटी, मानुष की सेवा करता रहेगा राइजिंग आसनसोल ः गौरव

बंगाल मिरर, राहुल तिवारी, आसनसोल ः सामाजिक संस्था राइजिंग आसनसोल का मिलन समारोह शुक्रवार रात को धादका रोड में आयोजित किया गया। संस्था के प्रमुख गौरव गुप्ता के नेतृत्व में इसमें संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लॉकडाउन में संस्था द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।

भविष्य में संस्था की ओर से किये जानेवाले कार्यों को लेकर रणनीति भी बनायी गयी। गौरव गुप्ता ने कहा कि मां,माटी, मानुष की सेवा करना ही राइजिंग आसनसोल का उद्देश्य हैं। राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा तथा जिले में मेयर जितेन्द्र तिवारी द्वारा किये जा रहे कार्यों से प्रेरणा लेकर वह लोग जनता की सेवा कर रहे हैं। मौके पर संस्था के राहुल पासवान, कृष्णेंदु पाल, पपन गुप्ता, बंटी सिंह आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply