Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर में नगर एवं शहरी विकास मंत्री के नाम पर “अग्नि कप” का आयोजन फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन

*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल के बर्नपुर स्थित न्यूटाउन में “अग्नि कप” नामक एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्थानीय युवाओं द्वारा गठित “टाउन वॉरियर्स” ने आसनसोल दक्षिण की विधायक तथा राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल के नाम पर इस टूर्नामेंट का नामकरण किया है। मंत्री रविवार को मैदान पहुंचीं और टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और स्वयं फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।बाद में मंत्री ने कहा कि न्यूटाउन वही इलाका है, जहां उनका जन्म हुआ था। बचपन में वह न्यूटाउन के नंबर-2 मैदान में जाया करती थीं, लेकिन फुटबॉल नहीं खेल पाती थीं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उनके नाम पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने आयोजकों को उनके नाम पर टूर्नामेंट न करने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।मंत्री ने आगे कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रत्येक जिले में एक स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां जिले के खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इस समय फुटबॉल विश्व कप चल रहा है, लेकिन 140 करोड़ से अधिक आबादी वाला भारत उसमें खेलने का अवसर नहीं पाता। यह बेहद दुखद है और भविष्य में इस स्थिति को बदलने की आवश्यकता है।उन्होंने कोलकाता में लियोनेल मेसी के आगमन को लेकर बने माहौल की भी आलोचना करते हुए कहा कि फुटबॉल प्रेमी मेसी को देखने आए थे, लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को देखकर ही संतोष करना पड़ा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *