बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता , आसनसोल : आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर शिल्पांचलवासी प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। आसनसोल में उनके चाहनेवालों ने एक ओर जहां मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं रानीगंज में मजार में दुआ भी की गयी। सोशल मीडिया पर भी उनके करीबी एवं समर्थक लगातार प्रार्थनायें कर रहे हैं। गौरतलब है कि मेयर जितेन्द्र तिवारी, पांडेश्वर के विधायक तथा टीएमसी के जिलाध्यक्ष भी है। उनके कोरोना संक्रमित होने से शिल्पांचल में उनके लाखों चाहनेवाले चिंतित हैं। हालांकि मेयर जितेन्द्र तिवारी में कोरोना से जुड़े लक्षण का असर नहीं दिख रहा है। वह घर पर ही आइसोलेट हैं।
Read More