ASANSOLBusinessDURGAPURRANIGANJ-JAMURIA

अंडाल एयरपोर्ट से विमानसेवा सुविधायें बढ़ाने की मांग

पीबीडीसीसीआई ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र
जगदीश बागड़ी

वीके ढल्ल

बंगाल मिरर, संदीप प्रसाद, आसनसोल : लॉकडाउन के बाद अंडाल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हुयी। लेकिन फिलहाल चेन्नई के बीच सप्ताह में 3 दिन के लिए ही सेवा शुरू की गयी है। पश्चिम बर्द्धमान डिस्ट्रिक्ट चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर एयरपोर्ट से विमान सेवा बढ़ाने तथा सुविधायें विकसित करने की मांग की गयी है। चैंबर के अध्यक्ष वीके ढल्ल एवं महासचिव जगदीश बागड़ी ने बताया कि 

पीबीडीसीसीआई ने जो प्रस्ताव दिये हैं


 उनलोगों ने मांग किया है कि जैसे लॉकडाउन के पहले 7 दिन विमान सेवा मिल रही थी, उसी तरह सातो दिन सेवा दी जाये। भले ही इसकी शुरूआत अकटूबर से हो।लॉकडाउन के पहले चेन्नई के लिए औसतन 170 तथा मुंबई के लिए 130 यात्री मिलते थे। अगर नियमित रूप से फ्लाइट चलेंगी तो  यात्री की संख्या और बढ़ेगी। 


हमलोग आशा करते हैं कि एयर इंडिया भी जल्द ही दिल्ली और हैदराबाद की नियमित सेवा शुरू करेगी। 
उत्तर पूर्व से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए बागडोगरा, गुवाहाटी और अगरतला के लिए सेवायें शुरू की जाये।
बंगलुरू के लिए भी विमानसेवा शुरू करने की बात थी, जिसे जल्द चालू किया जाये।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट बस सेवा गेट से एयरक्राफ्ट तक की जाये। 
लाउंज में खानपान की बेहतर सुविधा दी जाये।
बराकर, रानीगंज और आसनसोल से एयरपोर्ट तक के लिए परिवहन सेवा तथा एनएच से एयरपोर्ट तक के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाये।

Leave a Reply