PURULIA-BANKURAWest Bengalधर्म-अध्यात्म

भामुरिया बथानेश्वर दुर्गापूजा का थीम गीत जारी

डिजिटल होगा दुर्गापूजा का आयोजन

बंगाल मिरर, पुरुलियाः कोरोना संकट के बीच जहां इस बार विभिन्न पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न आयोजक चिंतित हैं, वहीं पुरुलिया स्थित भामुरिया बथानेश्वर दुर्गापूजा कमेटी ने संकट के बीच ही मां दुर्गा के आह्लवान कर संकट को दूर करने की प्रार्थना की है। दुर्गापूजा कमेटी की ओर से थीम गीत जारी कर दिया गया है। इसमें मां दुर्गा का आह्वान करते हुए दुनिया को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की गयी है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि यह दुर्गापूजा आयोजन का 11 वां वर्ष है। यहां प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से पूजा आयोजित की जाती है। इसके अलावा विभिन्न रंगारंग एवं सामाजिक आयोजन किये जाते हैं। इस आयोजन में विशिष्ट उद्योगपति एवं समाजसेवी अनूप माजी की मुख्य भूमिका रहती है। इस बार कोरोना संकट के बीच सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजित की जायेगी। इस बार डिजिटल दुर्गापूजा के आयोजन पर जोर है।

थीम गीत सुनने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर जायें

Leave a Reply