उर्दू अकादमी करेगा मेधावियों का सम्मान, मैगजीन का प्रकाशन : उपमेयर वसीम उल हक
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के सभागार में गुरुवार को उर्दू एकेडमी की एक बैठक हुई। इस बैठक में डिप्टी मेयर सह उर्दू एकेडमी के सचिव वसीम उल हक के नेतृत्व में उर्दू के बुद्धिजीवी प्रोफेसर शिक्षक आदि उपस्थित थे। यहां पर उर्दू एकेडमी की तरफ से उर्दू भाषा के विकास के बारे में चर्चा की गई। इस बारे में वसीम उल हक ने कहा कि आज नवगठित और जो एकेडमी की पहली बैठक हुई। इस बैठक में उर्दू एकेडमी से जुड़े सदस्यों के अलावा विभिन्न कालेजों के उर्दू प्रोफेसर उर्दू माध्यम के शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे।











यहां पर उर्दू भाषा के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की गई। सहमति बनी है कि जुलाई महीने में उर्दू एकेडमी की तरफ से एक मैगजीन का विमोचन होगा और उर्दू माध्यम के मेधावी विद्यार्थियों को रविंद्र भवन में उनके बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उर्दू भाषा को लेकर और भी तमाम तरह की समस्याएं हैं जिन पर आज विचार-विमर्श हुआ और उन सभी समस्याओं के समाधान पर भी मंथन हुआ।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


