Kolkata NewsWest Bengal

RG Kar Case तीन IPS अधिकारी सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

बंगाल मिरर, कोलकाता: RG Kar Medical College and Hospital में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने नवान्न से इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि आरजी कर कांड की फाइल दोबारा खोली जाएगी और उस समय जिम्मेदारी संभाल रहे तीन आईपीएस अधिकारियों — Vineet Goyal, Indira Mukhopadhyay और Abhishek Gupta — के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। जांच पूरी होने तक तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आने के बाद पूरे राज्य में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। उस समय विनीत गोयल कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन और बढ़ते दबाव के बीच उन्हें सितंबर 2024 में कोलकाता पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर एसटीएफ के एडीजी एवं आईजी पद पर भेज दिया गया था।वहीं, अभिषेक गुप्ता उस समय कोलकाता पुलिस के डीसी (नॉर्थ) थे। जांच में लापरवाही के आरोपों के बाद उन्हें भी पद से हटा दिया गया था। इंदिरा मुखोपाध्याय उस दौरान डीसी (सेंट्रल) के पद पर कार्यरत थीं और आरजी कर कांड के बाद कई बार पुलिस प्रशासन की ओर से मीडिया के सामने बयान देती नजर आई थीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *