ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय: तगादा वसूली (तोलाबाजी) और अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में सुदीप गुन उर्फ राजा गुन को गिरफ्तार किया गया है। दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना पुलिस द्वारा की गई इस गिरफ्तारी के बाद शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति और कथित वसूली गिरोहों की गतिविधियों को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ लंबे समय से इलाके में लोगों को डराकर धन उगाही करने, दबाव बनाने और प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का आरोप है कि वह व्यवसायियों और आम नागरिकों को धमकाकर पैसे वसूलता था।

इसके अलावा उसके पास अवैध हथियार होने की शिकायत भी सामने आई थी।गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने अभियान चलाकर सुदीप गुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।रविवार सुबह आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से उसे हिरासत में लेकर आगे पूछताछ करने की अनुमति मांगी है। मामले की जांच जारी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *