ट्रेड लाइसेंस में विलंब होने पर निगम कर्मी देंगे जुर्माना
बंगाल मिरर, आसनसोल। आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि नगरनिगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस जारी करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है। नया लाइसेंस 7 दिन में तथा रिन्यूअल 5 दिन में होगा। अगर निर्धारित समय पर लाइसेंस जारी नहीं होता है, तो जिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण इसमें जितने दिन की देर होगी, उसपर प्रत्येक दिन के हिसाब से 100 रुपये जुर्माना वसूला जायेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा से व्यापारियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है ।
Read More