जेमुआ में भाजपा प्रार्थी जितेन्द्र तिवारी का प्रचार बंगाल मिरर, पांडेश्वर : पश्चिम बर्द्धमान जिले में पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बना हुआ है। रोजाना पांडेश्वर में कुछ न कुछ विवाद सामने आ रहा है। कभी बमबाजी तो कभी तोड़फोड़ कभी राक्षस तो कभी कुछ। अब चुनाव प्रचार के दौरान पांडेश्वर के जेमुआ में भाजपा प्रार्थी जितेन्द्र तिवारी के बयान को लेकर टीएमसी प्रार्थी नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात कही है। इसके पहले भी चुनाव जीतने के बाद अयोध्य में रामलला के दर्शन कराने के चुनावी वादे को लेकर टीएमसी की शिकायत पर जितेन्द्र तिवारी को आयोग शोकॉज कर चुका है।
Read More