Ashok Rudra को मिला महत्वपूर्ण दायित्व
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगरनिगम के प्रशासक बोर्ड सदस्य अशोक रूद्र को तृणमूल कांग्रेस में महत्वपूर्ण सांगठनिक दायित्व दिया गया है। उन्हें प्रत्येक सप्ताह कोलकाता के तृणमूल भवन में बैठने का दायित्व दिया गया है। वह प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2:00 बजे सेे वहां बैठेंगे। जिससे कि वह सांगठनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्हें यह दायित्व मिलने से समर्थकों में खुशी लहर है। पश्चिम बर्द्धमान जिले से यह जिम्मेदारी पानेवाले वह एकमात्र नेता है।
Read More