तुरंत शिकायत समाधान व्यवस्था लागू कराने पर होगा जोर बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : इस्को आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव ( IOA Election ) 4 फरवरी को होगा। अध्यक्ष प्रत्याशी जीएम ( कोक ओवन ) महेश प्रसाद बरनवाल को चुनाव प्रचार में अपार समर्थन मिल रहा है। वह बड़ी बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अपने घोषणा पत्र के अनुसार न सिर्फ सेल आईएसपी अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं, बल्कि अधिकारियों के परिजनों से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से उठा रहे हैं। अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रसाद बरनवाल ने कहा कि अधिकारियों के वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें वोट करें। ताकि वह एक मजबूत अध्यक्ष के तौर पर एसोसिएशन की बातों को मजबूती से उठा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और
Read More