Jitendra Tiwari के लिए हिमंत बिस्व सरमा का रोड शो, कहा 4 मई से पहले सरेंडर करें गुंडे
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर ::विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में पांडवेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पहुंचे। सोमवार को दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के गौरबाजार इलाके में उन्होंने रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।रोड शो के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।














उन्होंने मीडिया से बातचीत में महिला आरक्षण (नारी शक्ति) बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष ने इस बिल को पास होने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी इस मुद्दे पर विरोध करने का आरोप लगाया।इसके अलावा उन्होंने चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था को लेकर भी बयान दिया और कहा कि तृणमूल से जुड़े असामाजिक तत्वों को मतदान से पहले आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।

