IOA को मजबूत पिलर की जरूरत : महेश प्रसाद बरनवाल
तुरंत शिकायत समाधान व्यवस्था लागू कराने पर होगा जोर
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : इस्को आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव ( IOA Election ) 4 फरवरी को होगा। अध्यक्ष प्रत्याशी जीएम ( कोक ओवन ) महेश प्रसाद बरनवाल को चुनाव प्रचार में अपार समर्थन मिल रहा है। वह बड़ी बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अपने घोषणा पत्र के अनुसार न सिर्फ सेल आईएसपी अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं, बल्कि अधिकारियों के परिजनों से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से उठा रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/01/75d482177875472f9c6d20adec0e99b6.jpg?resize=438%2C500&ssl=1)
अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रसाद बरनवाल ने कहा कि अधिकारियों के वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें वोट करें। ताकि वह एक मजबूत अध्यक्ष के तौर पर एसोसिएशन की बातों को मजबूती से उठा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर क्रांतिकारी बदलाव लाना तो उनका लक्ष्य है ही,वहीं अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे ही। लेकिन इसके साथ ही अधिकारियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए त्वरित शिकायत निवारण व्यवस्था लागू कराने पर जोर होगा। ताकि आवास, साफ -सफाई या ऐसे जो भी मुद्दों हो जिसका त्वरित समाधान की जरूरत है, उसे तुरंत और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाये। ऐसी व्यवस्था को विकसित कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था में संगठन को मजबूत करने से ही अधिकारों को पाने में सुविधा होती है। इसलिए यह चुनाव एक मजबूत संगठन बनाने का है। ऐसा पदाधिकारी चुने जो आपकी बात को सही ढंग से और मजबूती से प्रबंधन तक पहुंचा सके और उसे पूरा कर सके। इसके साथ ही संगठन के सभी सदस्यों की सभी मामलों में भागीदारी सुनिश्चित होना जरूरी है। क्योंकि संगठन के सभी सदस्यों का संगठन पर बराबर का अधिकार है। सदस्य ही अध्यक्ष या जो भी पदाधिकारी हो उन्हें चुनते हैं। इसलिए यह एक परिवार जैसा है।