ASANSOL-BURNPUR

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में की राहत देने की घोषणा

बंगाल मिरर, कोलकाता ः लॉकडाउन 4.0 के दौरान पश्चिम बंगाल में विभिन्न गतिविधियों में राहत देने की घोषणा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में भी लॉकडाउन 31 मई तक लागू रहेगा, लेकिन यह थोड़ा अलग होगा, इसमें आर्थिक गतिविधियां भी चलेंगी। बूथ एवं वार्ड स्तर पर कंटेनमेंट जोन चिन्हित किये जा रहे हैं। इसे तीन भागों में बांटा जा रहा है। उन्होंने अन्य राज्य में फंसे बंगाल के लोगों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। राज्य में अबतक 16 ट्रेन आ चुके हैं। रोजाना 10 ट्रेनें बंगाल में प्रवेश करेगी शीघ्र ही 120 ट्रेनों की सूची रेलवे को दी जायेगी। 235 ट्रेनों का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल इस समय राजनीति न करे, बल्कि जनता की सेवा के लिए सहयोग करे। 

21 मई से खुलेंगी बड़ी दुकानें
कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में आगामी 21 मई से बड़ी दुकानें खुलेंगी। 
…………
हॉकर्स मार्केट 27 से खुलेंगे
ऑड एवं इवन फार्मूला पर हॉकार्स मार्केट 27 मई से खोले जायेंगे। लोगों की जीविका को ध्यान में रखते हुए यह सब चालू करना होगा, लेकिन बाजार खोलने से पहले सैनिटाइज करना होगा।  इसके पुलिस द्वारा पास जारी किया जायेगा। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा। 
……..
27 से दो यात्रियों के साथ चलेंगे आटो
इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए ऑटो भी 27 मई से चलेंगे। एक आटो में 2 से अधिक यात्रियों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आटो परिचालन शुरू करने से पहले पुलिस के साथ बैठक कर नीति बनानी होगी।
…..
सैनिटाइज कर खुलेंगे सैलून, पार्लर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिटाइज कर पार्लर एवं सैलून खोले जा सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी एवं निजी कार्यालय भी एक दिन के अंतर पर खुलेंगे। मॉल में अगर निजी कार्यालय हैं तो वहां भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोला जा सकता है। 
..
नाइट कर्फ्यू के नाम पर जनता को परेशान करना ठीक नहीं
उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू के नाम पर जनता को परेशान करना सही नहीं है, सरकारी रूप से कर्फ्यू लागू नहीं किया जा रहा है लेकिन अनावश्यक रूप से भीड़ जमा करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
…..

Leave a Reply