ASANSOL : फैशन शो की आड़ में अश्लील फोटोशूट ?
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) आसनसोल में फैशन शो की आड़ में अश्लील फोटो और वीडियो शूट करने का आरोप लगा है। इसका शिकार हुए युवक – युवतियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनलोगों ने आयोजक को पकड़ा। इसमें से एक आयोजक का बयान उनलोगों ने रिकार्ड किया जिसमें उसने स्वीकार किया है कि उसने कई लड़कियों का अश्लील फोटा और वीडियो बनाया है। हालांकि आरोपी का दावा है कि उसे डराकर वीडियो बनाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कहीं भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद चर्चा जोर पकड़ रही है कि प्रशासन ऐसे आयोजनों पर निगरानी करे।
Read More



