Road Accident : पांडवेश्वर में 2 युवकों की मौत
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के पांडवेश्वर बिलपहाड़ी चौराहे से सटे इलाके में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार आशीष कोल (20) और राहगीर सुभम बाउरी (20) की मौत हो गयी। बाइक पर सवार 2 लोगों को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।














घटना सूत्र के अनुसार शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के पांडवेश्वर बिलपहाड़ी मोड़ के पास एक बाइक तेज गति से पांडवेश्वर से रानीगंज की ओर जा रही थी, तभी सुभम बाउरी सड़क पार कर रहा था, बाइक अनियंत्रित हो गयी और उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राहगीर सुभम बाउरी और बाइक सवार आशीष कोल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार 2 लोगों को घायल अवस्था में दुर्गापुर अस्पताल भेजा गया.
घटना की सूचना मिलते ही पांडवेश्वर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बचाया गया और उन्हें दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार मृतक सुभम बाउरी और आशीष कोल को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा गया।
- TMC नेता भोला सिंह अवैध पत्थर खनन मामले में गिरफ्तार, हेलमेट पहनाकर ले गई पुलिस
- খোট্টাডিহি কোলিয়ারিতে ভারতীয় মজদুর সংঘের কার্যালয় উদ্বোধন, হাজির কোল ইন্ডিয়া ইনচার্জ লক্ষ্মণ রেড্ডি
- Jamuria में वादों पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेयर परिषद सदस्य के घर के सामने महिलाओं का प्रदर्शन
- প্রতিশ্রুতির পাহাড়, কাজের দেখা নেই! জামুড়িয়ায় আসানসোল পুরনিগমের মেয়র পারিষদের বাড়ির সামনে মহিলাদের বিক্ষোভ
- कोयला तस्करी कांड में बड़ा एक्शन: ADPC पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार


