Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

Burnpur से आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार रबिउल की पुरुलिया में मौत, परिजन सकते में

बंगाल मिरर, एस सिंह,  बर्नपुर : ( Asansol Burnpur News )  बर्नपुर के 28 वर्षीय सेख रबिउल की मौत पुरुलिया में हो गई। उसकी मौत को लेकर परिजन सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर के वार्ड 82 पांचील मोहल्ला निवासी शेख रबीउल आलम फेरीवाला है। उसको 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है आर्म्स एक्ट में  हीरापुर पुलिस थाना ने 5 सितंबर को उसे आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 7 सितंबर को उसकी पत्नी हनोफा बीबी और दो नाबालिग बच्चियां आसनसोल सुधार केंद्र ( जेल ) में उनसे मिलीं।

 उन्होंने उन्हें बताया कि उन्हें 20 सितंबर को जमानत मिल जायेगी. फिर 14 तारीख को उसकी बड़ी बहन उसके भाई से मिलने गई। उन्हें बताया गया कि रबिउल को पुरुलिया स्थानांतरित कर दिया गया है. दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटी। इसी बीच हीरापुर थाना से एक अधिकारी उनके आवास पर आये और बताया कि पुरुलिया उसकी मौत हो गयी है। जिसके बाद रबिउल का परिवार जानना चाहता है कि उन्हें पुरुलिया क्यों स्थानांतरित किया गया और उनकी मृत्यु कैसे हुई। 

 रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली का कहना है कि रबिउल को पुरुलिया क्यों स्थानांतरित किया गया और उनकी मृत्यु कैसे हुई। उसकी मौत का क्या कारण इसे स्पष्ट किया जाये। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि रबिउल को कुछ मानसिक समस्या थी। उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण पुरुलिया में मनोरोग अस्पताल में ले जाया गया था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *