Road Accident : पांडवेश्वर में 2 युवकों की मौत
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के पांडवेश्वर बिलपहाड़ी चौराहे से सटे इलाके में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार आशीष कोल (20) और राहगीर सुभम बाउरी (20) की मौत हो गयी। बाइक पर सवार 2 लोगों को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।














घटना सूत्र के अनुसार शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के पांडवेश्वर बिलपहाड़ी मोड़ के पास एक बाइक तेज गति से पांडवेश्वर से रानीगंज की ओर जा रही थी, तभी सुभम बाउरी सड़क पार कर रहा था, बाइक अनियंत्रित हो गयी और उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राहगीर सुभम बाउरी और बाइक सवार आशीष कोल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार 2 लोगों को घायल अवस्था में दुर्गापुर अस्पताल भेजा गया.
घटना की सूचना मिलते ही पांडवेश्वर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बचाया गया और उन्हें दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार मृतक सुभम बाउरी और आशीष कोल को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा गया।
- पिछले 15 वर्षों में जारी किए गए आर्म्स लाइसेंसों की समीक्षा हो : दुर्गेश
- Lachhipur Parking Scam कौन हक खा रहा ? जांच की मांग
- ASANSOL STF RAID 2 आर्म्स डीलर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जब्त
- ইন্ডিয়ান মেডিকেল অ্যাসোসিয়েশন আসানসোল শাখার সভাপতি নির্বাচিত হলেন ডাঃ আর. কে. ঝা, সম্পাদক নির্বাচিত হলেন ডাঃ সত্রজিৎ রায়
- Asansol के मेयर पार्षदों संग पहुंचे डीएम के पास भाजपाइयों पर कार्रवाई की मांग

