तृणमूल जिला सचिव ने घर-घर जाकर छठव्रतियों को दी साड़ी
बंगाल मिरर, आसनसोल : लोक आस्था का पर्व चैती छठ को लेकर तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव सह युवा समाजसेवी चंकी सिंह ने आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के जरूरतमंद छठ व्रतियों को साड़ी वितरण किया। उन्होंने वार्ड में घर घर जाकर छठ पूजा करने वाले जरूरतमंद व्रतियों को साड़ी दिया। इस दौरान लगभग दर्जनों साड़ी वितरण किया।














इस संबंध में चंकी सिंह ने कहा कि सूर्य उपासना के इस छठ महापर्व में साड़ी वितरण किया। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि छठ महापर्व में नए परिधान के साथ पूजा करने का विशेष महत्व रहा है। सभी महिलाएं नए वस्त्रों को धारण कर सूर्य देवता और छठ मैया की पूजा अर्चना करती है। इसलिए पूरे वार्ड क्षेत्र में साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर उनके समर्थक उपस्थित थे।
- SAIL-ISP बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 3 माह में चुनाव कराने का दिया आदेश
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने


