ā¤Ēā¤žā¤Ŧā¤ā¤Ļā¤ŋ⤝āĨ⤠ā¤ā¤ž ⤏ā¤āĨ⤤āĨ ⤏āĨ ā¤Ēā¤žā¤˛ā¤¨ ā¤¨ā¤šāĨā¤, ā¤Ŧā¤žā¤°ā¤žā¤Ŧ⤍āĨ ā¤ŽāĨ⤠ā¤ĒāĨ⤞ā¤ŋ⤏ ⤍āĨ ā¤āĨ ā¤ā¤žā¤°āĨ⤰ā¤ĩā¤žā¤
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पाबंदी का शिल्पांचल के कुछ हिस्सों में सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। बाराबनी में पुलिस को दुकानें बंद करवाना पड़ा। वहीं आसनसोल बाजार में काफी दुकानदार ही बिना मास्क देखे गये। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आज से बाजारों के समय पर पाबंदी लगाई गई है। सुबह 7 से 10 तथा दोपहर 3 से 5 बजे ही हाट-बाजार को खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि किराना, चिकित्सा से संबंधित सेवाओं को छूट दी गई है। लेकिन देखा गया कि कुल्टी के केन्दुआ बाजार एवं अन्य इलाकों में पाबंदी के बावजूद कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स आदि दुकानें खुली रही। लोगों का कहना है कि प्रशासन इसे लेकर सख्ती बरते। आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में भी निर्देश का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। बाराबनी में पुलिस को दुकानें बंद करवानी पड़ी। वहीं सब्जी एवं मछली बाजार में
Read More