Paschim Bardhaman 9-0, TMC का सूपड़ा साफ
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूरी तरह सफाया कर दिया है। चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि इस बार मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में खुलकर वोट किया।














जिले की कई सीटों पर पहली बार भाजपा का कमल खिला है, जबकि कुछ सीटों पर पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत की है। आसनसोल उत्तर, बाराबनी, जमुरिया, रानीगंज, दुर्गापुर पूर्व और पांडेश्वर विधानसभा सीटों पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की। वहीं आसनसोल दक्षिण, कुल्टी और दुर्गापुर पश्चिम सीटों पर भाजपा ने दूसरी बार जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा।
इस चुनाव में भगवा लहर के चलते तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। राज्य के मंत्री मलय घटक और डॉ. प्रदीप मजूमदार अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे। इसके अलावा तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती,अड्डा के अध्यक्ष कवि दत्त, आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय और उप मेयर अभिजीत घटक को भी हार झेलनी पड़ी।

