बंगाल मिरर, कोलकाता : (Omicron Variant) राज्य के मुख्य सचिव द्वारा कोरोना के मद्देनजर राज्य में रात्रिकालीन पाबंदियां 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन का निर्देश दिया गया है। रात 11 से लेकर सुबह 5 बजे तक सभी तरह के आउटडोर गतिविधियों पर रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों और वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, सोशल डिस्टेंस, साफ-सफाई प्रोटोकॉल पालन करना होगा।सभी कार्यालयों में कर्मियों का संपूर्ण वैक्सीनेशन कोरोना संबंधित सुरक्षा नियमों के पालन का निर्देश दिया गया। इनका उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर डिजास्टर मैनेजेमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।
Read More