अब्बास सिद्दिकी आसनसोल आ रहे
बंगाल मिरर, आसनसोल : संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए फुरफुराशरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दिकी आसनसोल आ रहे हैं। आसनसोल उत्तर के संयुक्त मोर्चा प्रार्थी मुस्तकीम सिद्दिकी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि भाईजान अब्बास सिद्दिकी की सभा कन्फर्मड हो गई है। 16 अप्रैल की दोपहर साढ़े 3 बजे। संभावना है कि रेलपार अंचल में ही अब्बास सिद्दिकी की सभा हो सकती है। वहीं 15 अप्रैल को किसान महापंचायत का भी आयोजन बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ में होगा। इसमें राकेश टिकैत, मेधा पाटेकर आदि के उपस्थित रहने की संभावना है।
Read More