Kulti थाना प्रभारी लाइन हाजिर, गंभीर आरोपों के कारण कतरे गये पर !
बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट डिविजन के कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर प्रभारी असीम मजूमदार को लाइन हाजिर किये जाने की सूचना है। उनकी जगह डीडी के अंजन राय को कुल्टी का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस कार्रवाई से एडीपीसी के पुलिस अधिकारियों में खलबली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहा है। लेकिन दबी जुबान में कई पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूत्रों का मानना है कि कुल्टी थाना प्रभारी पर विभिन्न आरोप थे। शासक दल के नेताओं की ओर से आज ही विभिन्न आरोपों को लेकर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया था। वहीं बीते दिनों रेडलाइट एरिया का एक आडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। अब किस कारण से असीम मजूमदार के पर कतरे गये हैं। इसे लेकर
Read More