ASANSOL

BJP सरकार पर TMC पार्षदों का बड़ा आरोप

नगर विकास मंत्री को भेजा जाएगा पत्र, आसनसोल नगर निगम के पार्षदों के साथ मेयर की अहम बैठक

बंगाल मिरर, आसनसोल : विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आसनसोल नगर निगम के बोर्ड चेयरमैनों और पार्षदों को कामकाज में आ रही कठिनाइयों तथा कथित उत्पीड़न के मुद्दे पर सोमवार सुबह कल्याणपुर हाउसिंग स्थित शुभम मैरिज हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर बिधान उपाध्याय ने की।बैठक में चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय, डिप्टी मेयर वासिमुल हक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास उर्फ रॉकेट चट्टोपाध्याय, विभिन्न बोरो चेयरमैन तथा कई वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद नगर निगम के पार्षदों के कामकाज को लेकर कई समस्याएं सामने आई हैं। पार्षदों से उनकी परेशानियों और काम करने में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के 10 बरो चेयरमैन कार्यालयों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, कई पार्षदों ने निगम कार्यालय आना कम कर दिया है और उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मेयर ने बताया कि बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है कि पूरे मामले को लेकर राज्य की नगर विकास एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल को एक पत्र भेजा जाएगा। मंत्री के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेयर से जब उनके इस्तीफे की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। समय आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।उल्लेखनीय है कि आसनसोल नगर निगम के 10 बरो चेयरमैनों में से एक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा एक पार्षद ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *