Tuesday, October 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, October 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol में पहला इंटर क्लब पिकलबॉल टूर्नामेंट बंगाल सृष्टि द्वारा आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल, 15 जून 2026: बंगाल श्रीष्टि द्वारा शृष्टिनगर स्थित ओडिसी क्लब में 14 जून को पहले इंटर क्लब पिकलबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया।टूर्नामेंट में चार टीमों—चित्रकूट, ओडिसी क्लब, पिकल फाल्कन्स और पैट्रिक्स स्मैश मास्टर—ने भाग लिया। कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर क्षेत्र में पिकलबॉल खेल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाया।रोमांचक मुकाबलों के बाद चित्रकूट टीम ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया, जबकि पिकल फाल्कन्स उपविजेता रही।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रियलमी इंडिया के बिजनेस हेड (डायरेक्टर) श्री निसार नाइकू ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल व फिटनेस को सामुदायिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर बंगाल श्रीष्टि के ग्रुप हेड (प्रॉपर्टी मैनेजमेंट) श्री बिनय चौधरी ने कहा कि इंटर क्लब पिकलबॉल टूर्नामेंट का पहला संस्करण क्षेत्र में उभरते खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बंगाल श्रीष्टि सक्रिय जीवनशैली, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। टूर्नामेंट को मिले शानदार प्रतिसाद से वे बेहद उत्साहित हैं और आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और आपसी सौहार्द का भी उत्सव बना। खिलाड़ियों और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पिकलबॉल की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर किया। बंगाल श्रीष्टि का मानना है कि ऐसे आयोजन लोगों को खेलों के माध्यम से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बंगाल श्रीष्टि के बारे मेंबंगाल श्रीष्टि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (बीएसआईडीएल) आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण और श्रीष्टि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना का विकास करना तथा आसनसोल, रानीगंज और दुर्गापुर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *