जितेन्द्र-नरेंद्रनाथ की घोषणा सेअन्य प्रार्थियों पर बढ़ा दबाव
जितेन्द्र ले जायेंगे अयोध्या, नरेंद्रनाथ जम्मू-अजमेर बंगाल मिरर, पांडेश्वर : भाजपा और टीएमसी द्वारा केन्द्रीय स्तर पर घोषणापत्र जारी किये गये हैं। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर भी नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने स्तर से घोषणा कर रहे हैं। पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रार्थी जितेन्द्र तिवारी और टीएमसी प्रार्थी नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती चुनाव जीतने पर तीर्थयात्रा कराने की घोषणा कर रहे हैं। उनकी घोषणाओं के कारण अन्य विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पशोपेश में पड़ गये हैं। इनदोनों के कारण अन्य क्षेत्र के उम्मीदवारों पर भी स्थानीय स्तर पर घोषणाओं को दबाव बढ़ रहा है । पांडेश्वर के भाजपा प्रार्थी जितेन्द्र तिवारी ने हरिपुर में राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर घोषणा की थी कि वह विधायक बने तो पांडेश्वर के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करायेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद टीएमसी कहां पीछे रहनेवाली थी। पांडवेश्वर सीट से तृणमूल कांग्रेस
Read More