जितेन्द्र के पत्र पर, दासू का पलटवार, किया कड़ा प्रहार
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी द्वारा रेलपार में उर्दू कालेज की मांग को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री को ब्रात्य बसु को पत्र लिखे जाने पर प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने जितेन्द्र तिवारी पर कड़ा प्रहार करते हुए पलटवार किया है। वी. शिवदासन दासू ने कहा कि जितेन्द्र तिवारी कितने महीने पहले भाजपा में गये हैं, वह कुछ महीनों के भाजपा नेता है। इसलिए मीडिया में बने रहने के लिए यह सब कर रहे हैं। क्योंकि वह मीडिया के बिना नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी में रहकर वह फ्रंटलाइन में रहकर शासन चलाते थे, आज भाजपा में सेकेंड लाइन में बैठना पड़ रहा है।
Read More