ASANSOL

रेलपार में उर्दू कॉलेज की मांग, जितेन्द्र तिवारी ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल रेलपार में उर्दू कॉलेज की मांग को लेकर टीएमसी के नेताओं के बाद अब भाजपा भी सक्रिय हो गई है। आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को इसके लिए पत्र लिखा है। जितेन्द्र तिवारी द्वारा शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि आसनसोल के रेलपार अंचल के उर्दूभाषी लोगों की यह मांग लंबे समय से है। 

यहां काफी संख्या में उर्दू माध्यम स्कूल हैं। लेकिन कालेज न होने के कारण उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाने के सिवा कोई रास्त नहीं बचता है। इससे ड्राप आउट बढ़ता है। विशेषकर छात्राओं को काफी परेशानी होती है। इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाये। शासक दल के नेता भी यह मांग करते आये हैं। लेकिन बीते दस साल में इसे लेकर कुछ नहीं किया गया। इसलिए इस अंचल के उर्दूभाषी लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए इसे लेकर ठोस कदम उठाये जाये। 

Leave a Reply