कृष्णेंदु ने कहा जो जवाब देना है आयोग को दूंगा बंगाल मिरर,आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी की वैधता पर सवाल उठाते हुए न्यूटाउन निवासी ऋभु बोस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिकायत में लिखा है कि कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने नामांकन के हलफनामे में कुछ जानकारियां नहीं दी है। वह और उनकी पत्नी और भी कई कंपनी में डायरेक्टर हैं। जिसकी जानकारी हलफनामा में नहीं है। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट ने कृष्णेंदु को सशर्त जमानत दी थी। जिसमें उन्हें जिले प्रवेश की अनुमति नहीं होगी इसी सशर्त पर चार मामलों में जमानत मिली थी। लेकिन वह जिले में खुलेआम घूम रहे हैं। आयोग उनका नामांकन रद करे। टीएमसी कर रही दुष्प्रचार, आयोग को दूंगा जवाब : कृष्णेंदु इस संबंध में कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने कोई जानकारी नहीं छिपायी है। आयोग अगर उनसे कुछ जानकारी मांगता है यहा सवाल पूछता है तो वह आयोग को जवाब देंगे। इसके पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर टीएमसी पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा कि
Read More