ASANSOL

Asansol आनंदम रेसिडेंसी में अखंड हनुमान चालीसा पाठ से गूँजा शिल्पांचल, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

 बंगाल मिरर, आसनसोल: शिल्प नगरी आसनसोल के पंचगछिया स्थित आनंदम रेसिडेंसी में आज से एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक आयोजन का आगाज़ हुआ। 51 प्रकांड विद्वान पंडितों के सानिध्य में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया है, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया है। यह विशेष अनुष्ठान 12 जून तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगा।
इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आसनसोल शिल्पांचल के इतिहास में इस स्तर का धार्मिक आयोजन पहले कभी नहीं देखा गया, जिसके कारण यहाँ दर्शनार्थियों और हनुमान भक्तों का तांता लगा हुआ है। पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ और हनुमान चालीसा की चौपाइयों से गुंजायमान है।


कार्यक्रम की मुख्य आयोजक श्रीमती निभा प्रकाश ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मूल उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करने तथा उनमें आस्था जगाने के लिए यह पहल की गई है।
गौरतलब है कि आनंदम रेसिडेंसी में गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का आश्रम स्थित है। श्रीमती प्रकाश ने बताया कि शंकराचार्य जी ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू धर्म के उत्थान और रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है; अतः यह पूरा कार्यक्रम उन्हीं की प्रेरणा और सम्मान को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *