400 करोड़ खर्च कर भी नहीं मिल रहा पानी, शुल्क हो वापस : गुलाम सरवर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी बोलें गुलाम सरवर : वसीम उल हक बंगाल मिरर, आसनसोल : 2021 में आसनसोल नगरनिगम प्रशासन द्वारा फ्लैट में रहनेवालों को पेयजल आपूर्ति के लिए भुगतान किये जानेवाले शुल्क में छूट दी थी। लेकिन अब फिर से शुल्क लागू हो गया है। एक सितंबर से फिर से पेयजल आपूर्ति पर सेवा शुल्क लिया जायेगा। इसके साथ ही टैंकरों से जलापूर्ति भी महंगी हो गई है। जिसके बाद कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने इस फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए मेयर बिधान उपाध्याय को पत्र लिखा है।तो दूसरी ओर उपमेयर वसीम उल हक ने गुलाम सरवर पर पलटवार किया है। हालांकि भाजपा फिलहाल चुप्पी साधे हैं।
Read More