Sunday, July 12, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 12, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

जिले में 2.63 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े : मलय

बंगाल मिरर, आसनसोल : ASANSOL नगर निगम के वार्ड संख्या 55 के कुमारपुर में श्रम विभाग की और से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य के श्रम, विधि व कानून मंत्री मलय घटक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक पार्षद दीपा चक्रवर्ती तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती श्रम विभाग के अतिरिक्त श्रमायुक्त, संयुक्त श्रमायुक्त, आदि मौजूद रहे। इस दौरान 137 असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों में सामाजिक सुरक्षा कार्ड का वितरण किया गया और दिया गया पेंशन।

जिले में 2.63 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े : मलय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुँचाने के लिए 44 जनहित योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लागु किया। कोरोना महामारी, लॉकडाउन और अम्फन में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया की सामाजिक सुरक्षा योजना में जुड़ने के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है। इस योजना में जुड़ने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी और डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है। पश्चिम बर्धवान जिले में अब तक दो लाख 63 हजार लोगों में सामाजिक सुरक्षा कार्ड का वितरण किया गया है। सामजिक सुरक्षा योजना का लाभ सभी को मिल रहे है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *