Wednesday, July 8, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, July 8, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Durgapur : डंपर के धक्के से एक की मौत, 4 घायल

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Accident in Durgapur) दुर्गापुर के मोचीपाड़ा समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर शाम डंपर की टक्कर से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग एवं पुलिस के सहयोग से घायल लोगो को इलाज के लिए दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद मोचीपाड़ा के समीप आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर कोकोवन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं भीड़ को हटाकर आवागमन चालू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम राजबांध की ओर से एक डंपर स्टेशन की ओर मुड़ रही थी, उसी दौरान डंपर अनियंत्रित होकर मोड समीप खड़े एक रिक्शा चालक को ठोकर मार दी एवं रोड समीप खड़े चार और यात्रियों को चपेट में ले लिया।

हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, वही घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. वही घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर उसे सीसीयू में भर्ती कराया गया है.

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *