ASANSOL

Asansol में Accident के बाद रणक्षेत्र बना उषाग्राम , पुलिस स्टिकर लगे वाहन से धक्का, तोड़फोड़, लाठीचार्ज

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol में Accident के बाद रणक्षेत्र बना उषाग्राम , पुलिस स्टिकर लगे वाहन से धक्का, तोड़फोड़, लाठीचार्ज। आसनसोल साउथ थानान्तर्गत जीटी रोड पर उषाग्राम में एक कथित तौर पर एक पुलिस के वाहन से एक व्यक्ति को को धक्का मारने का आरोप है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने के बाद से लोगों के साथ काफी बहस हुई  पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान पथराव करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Asansol में Accident

Asansol में Accident, स्थानीय लोगों ने बताया कि आसनसोल की ओर से आ रहे बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मारा और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। घायल युवक की पहचान डामरा निवासी 30 वर्षीय राहुल चौरसिया के रूप में हुई है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की। 

Leave a Reply