LatestWest Bengal

Mamata Banerjee निर्विरोध तृणमूल अध्यक्ष चुनी गई, कहा द्वंद न करें, पार्टी ही सर्वोपरि

बंगाल मिरर, कोलकाता ः Mamata Banerjee निर्विरोध तृणमूल अध्यक्ष चुनी गई, कहा द्वंद न करें, पार्टी ही सर्वोपरि। पांच साल बाद तृणमूल में संगठनात्मक चुनाव हुआ। पार्टी की संस्थापक ममता बनर्जी फिर अध्यक्ष के रूप में चुनी गई है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बुधवार दोपहर 12 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। ममता बनर्जी निर्विरोध अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस चुनी गई। ममता बनर्जी ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में  अध्यक्ष पद पर निर्विरोध  जीत हासिल की। रिटर्निंग ऑफिसर पार्थ चटर्जी ने इसकी घोषणा की। तृणमूल की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को देखने के लिए विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, भाजपा आमंत्रण सूची में नहीं थी । 

Mamata Banerjee निर्विरोध तृणमूल अध्यक्ष


पार्टी की अध्यक्ष के तौर पुनः चुने जाने के बाद पार्टी की नेता ममता राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को स्थापित करने की रूपरेखा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी किसी के साथ द्वंद में नहीं आएगा, पार्टी ही अंतिम और सर्वोपरि है। अपने घर को मजबूत करें। बीजेपी को केंद्र से हटाना है तो अपना घर संभालो। दो साल में खुद को इतना मजबूत बनाएं कि 42 सीटें हासिल करें। कार्यसमिति की पहली बैठक दिल्ली में होगी।

ममता ने कहा  तृणमूल को एक अखिल भारतीय राजनीतिक दल के रूप में पहचाना जाता है, , “आप बंगाल को संभालिये, मैं देश से भाजपा को हटाने के लिए लड़ रही हूं।” किसी को पार्टी में जोर जबरदस्ती न लें  ममता ने कहा कि पार्टी में सामंजस्य रहेगा। वह (गवर्नर) अपने जीवन में कभी पार्षद भी नहीं रहे, लेकिन वह सभी मामलों पर सलाह दे रहे हैं। उसकी सलाह क्यों सुनें। ममता ने कहामोदी की नोटबंदी के जवाब में मैनें लक्ष्मी भंडार शुरू किया है। पद्म भूषण एक राजनीतिक प्रदूषण बन गया है, 

more updates later

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *