ASANSOL

Asansol के संवेदनशील इलाके में भड़का तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

बंगाल मिरर, एस सिंह :  ( Asansol News live Today )आसनसोल नार्थ थाना इलाके में अति संवेदनशील आरके डंगाल संलग्न आम बागान इलाके में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद को केन्द्र तनाव भड़क गया। सूचना पाते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए वहां भारी संख्या में पुलिस बल अधिकारियों के नेतृत्व में तैनात कर दिया गया है।

Asansol में भड़का तनाव

मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद दीपक साव उर्फ काली एवं ने कहा कि आम बगान के पास क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। उसी दौरान हाजी नगर की ओर से जुलूस आया। उसी दौरान भीड़ होने के कारण उनके बीच कुछ विवाद हुआ और कहासुनी होने लगी। इससे तनाव बढ़ गया। लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर आकर स्थिति को संभाल लिया।

गौरतलब है कि यह इलाका अति संवेदनशील है। कुछ वर्ष पहले शिल्पांचल में रामनवनमी के समय हुई हिंसा के दौरान यहां भी भारी हिंसा हुई थी। इसलिए पुलिस ने सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

Election Commission में बैठकों का दौर, कल होगा फैसला कब होगा मतदान

Leave a Reply