LatestPoliticsPURULIA-BANKURAWest Bengal

BJP विधायक टीएमसी में हुए शामिल, कहा और भी आयेंगे

बंगाल मिरर, कोलकाता :  विधानसभा चुनाव के बाद  राज्य में भाजपा BJP को एक और बड़ा झटका लगा है। बांकुड़ा के विष्णुपुर विधानसभा के भाजपा विधायक तन्मय घोष आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले वरिष्ठ नेता और विधायक मुकुल राय अपने बेटे शुभ्रांशु राय के साथ जून में ही वापस तृणमूल में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव के बाद अब तक भाजपा के दो विधायक तृणमूल में शामिल हो चुके हैं। कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में विधायक तन्मय घोष को राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने झंडा थमाया।

 तृणमूल में शामिल होते ही विधायक श्री घोष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर बंगाल के लोगों पर अधिकार चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को यह पसंद नहीं है । इसलिए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत हुई।  उन्होंने ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश की सबसे लोकप्रिय नेत्री और बंगाल की जनप्रिय मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित होकर ही वह भाजपा छोड़ तृणमूल में आए हैं। भाजपा में बहुत से लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई लोग पार्टी छोड़कर टीएमसी में आएंगे।

Leave a Reply