Saturday, June 20, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, June 20, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

Biswa Bangla Sharad Samman 2022 : जिले के 12 कमेटियों को मिला पुरस्कार

बंगाल मिरर, आसनसोल : Biswa Bangla Sharad Samman 2022 : जिले के 12 कमेटियों को मिला पुरस्कार रानीगंज पंचायत समिति के मीटिंग हॉल में शनिवार पश्चिम बर्दवान जिला शरद सम्मान 2022 का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्र के 12 पूजा कमेटियों को पूजा आयोजन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस संबंध में पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस अरुण प्रसाद ने बताया कि विश्व बांग्ला शरद सम्मान पश्चिम बर्दवान जिला शारद सम्मान 2022 का आयोजन किया गया।



यहां सर्वश्रेष्ट प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सर्वश्रेष्ठ पूजा और समाज को जागरूक करने के प्रति सर्वश्रेष्ठ पहल इन चार विभागों में पुरस्कार दिए गए। कुल 12 पूजा कमेटियों को यह पुरस्कार दिए गए जो कि आसनसोल दुर्गापुर क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा के मद्देनजर पश्चिम बर्दवान जिला के सभी निवासियों को शुभकामना दी और कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि सभी के लिए पूजा मंगलमय तरीके से बीते । शनिवार जिन पूजा कमेटियों को यह पुरस्कार दिए गए उनके नाम है।

सर्वश्रेष्ठ पूजा आसनसोल में छ एर पल्ली सर्वजनिन दुर्गोत्सव कमिटी चितरंजन, आसनसोल का राधानगर रोड एथलेटिक क्लब, दुर्गापुर में बुद्ध विहार सर्वजनिन दुर्गोत्सव सम्मिलनी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा विभाग में यह दुर्गापुर के अग्रणी सांस्कृतिक परिषद, आसनसोल के कल्याणपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी और दुर्गापुर के सेट को सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी को दिया गया।।



सर्वश्रेष्ठ मंडप विभाग में दुर्गापुर के चतुरंग पूजा कमेटी, आसनसोल के कल्याणपुर के सेक्टर पूजा कमेटी और दुर्गापुर के ही मारकोनी दक्षिणपल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ समाज जागरूकता फैलाने के लिए आसनसोल के अपकार गार्डन दुर्गा पूजा कमेटी, दुर्गापुर के धांडावाद पूर्वांचल सार्वजनिन दुर्गा पूजा और दुर्गापुर के ही उर्वशी सर्वजनिन दुर्गोत्सव को पुरस्कृत किया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *